खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के डोरंडा स्थित +2 वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय में लंबे समय से जर्जर पड़े भवनों और अनुपयोगी सामग्रियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय परिसर को सुरक्षित व स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह नीलामी 21 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।