कटनी ग्रामीण: उमरिया उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने मवेशियों का डेरा, गंदगी से मरीज परेशान, किसानों की फसलों पर भी संकट
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने मवेशियों का झुंड दिनभर डेरा जमाए रहता है, जिससे अस्पताल परिसर में गंदगी फैल रही है। वहीं दूसरी ओर यही मवेशी किसानों की खेतों में घुसकर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है