हंडिया: सैदाबाद में परशुराम जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा
सैदाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर 12 बजे भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चौकी प्रभारी सैदाबाद गौरव तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।