इचाक: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रशिक्षण आयोजित
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर प्रशिक्षण फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. पर्यवेक्षक रूपलाल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा और 15 दिन तक चलेगा. उन्होंने कहा कि बूथ, स्कूल, डोर-टू-डोर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा दी जायेगी।