हुज़ूर: भोपाल में नई तकनीक से सड़क बना रहा PWD,भारत टॉकीज से रॉयल मार्केट तक 4 किलोमीटर सीसी रोड
Huzur, Bhopal | Sep 9, 2024 पीडब्ल्यूडी ने भोपाल के भारत टॉकीज से रॉयल मार्केट तक करीब 4Km सीमेंट क्रांकीट सड़क बनाना शुरू कर दिया है।ये सड़क मिलिंग मशीन के जरिए नई तकनीक से बनाई जा रही है। ताकि, खुदाई में भूमिगत पाइप लाइन और टेलीफोन लाइन न उखड़े। न ही सड़क की ऊंचाई इतनी बढ़े कि बारिश के दौरान जलभराव के हालात बन जाए।