बेलदौर: बेलदौर प्रखंड में कोसी नदी के कटाव को रोकने का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत बलैठा पंचायत में कोसी कटाव पर स्थायी रूप से रोक लगाने के लिए कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किए जाने से इससे प्रभावित होने गांव के लोग चिंतित हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत के वार्ड नंबर एक डुमरी दुर्गा स्थान, वार्ड नंबर तीन डुमरी महादलित टोला, वार्ड नंबर चार ढांढ़ी मुस्लिम टोला, वार्ड नंबर आठ नवटोलिया बासा पचाठ, वार्ड नंबर ग्यारह पचाठ एवं