सिलाव: पीरामल फाउंडेशन द्वारा महुरी पंचायत में नाइट ब्लड सर्वे को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया
Silao, Nalanda | Aug 14, 2025 नाइट ब्लड सर्वे को लेकर पीरामल फाउंडेशन द्वारा महुरी पंचायत के मध्य विद्यालय से गुरुवार की दोपहर 1 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में आशा,स्कूल के सभी शिक्षक ,वार्ड मेंबर सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। प्रोग्राम ऑफिसर आरती पटेल ने बताया की फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे कराया जारहा है उसी को लेकर लोगो को जागरूक किया जारहा है।