दूनी: बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक होने के चलते बांध का गेज पहुंचा 313.46 मी
Duni, Tonk | Aug 23, 2024 प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित टोंक व अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। पानी की आवक होने से प्रदेश में खुशी की लहर। बांध का आज का गेज 313.46 मीटर दर्ज किया गया है। बांध की जल क्षमता 697.820 मीटर पहुंच गई है। त्रिवेणी का गेज भी 2.4 मी चल रहा है। कैचमेंट एरिया में बारिश होने से लगातार पानी की आवक जारी है।