सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं प्रमुख चौक-चौराहों और पूजा पंडालों के गश्त की गई।