बेरमो: फुसरो नप क्षेत्र के मीट-मुर्गा-मछली विक्रेताओं के साथ सिटी मैनेजर की बैठक, अनुपालन नहीं तो होगी कार्रवाई
Bermo, Bokaro | Jun 4, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छता और नियमों के अनुपालन को लेकर सिटी मैनेजर ने आज गुरुवार समय 12 बजे सभी मीट, मुर्गा एवं मछली विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में सिटी मैनेजर ने विक्रेताओं को साफ-सफाई, ढके हुए काउंटर, कचरा निपटान और लाइसेंस संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।