अम्बाला: तमिलनाडु पुलिस ने पुतला दहन करने से रोकते हुए किसान नेताओं को किया गिरफ्तार, शंभू बॉर्डर से किसान नेता ने दी जानकारी
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 तमिलनाडु के कोयंबटूर में केंद्र सरकार का पुतला दहन करने जा रहे किसान नेताओं को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में शंभू बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह गिरफ्तारियों से नहीं डरते ।आने वाले समय में केंद्र और तमिलनाडु की सरकार का तख्ता पलट किसान ही करेंगे।