अम्बाला: जेल में बंद किसानों की रिहाई के लिए अंबाला में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का फूंका पुतला
Ambala, Ambala | Apr 7, 2024 जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर अंबाला में रविवार को किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने सरकार को ये चेतावनी दी है, अगर कल तक किसानों की रिहाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल को शंभू के पास रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जाएगा।