नरकटिया बिधायक विशाल शाह को सोमवार पूर्वी चंपारण जदयू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मनोयन पत्र जारी किया है। बंजरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष क्यामूल हक ने चार बजे जानकारी दी। उनके मनोयन पर जिले के तमाम जदयू कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया है।