चायल कस्बे में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। दीवार फांदकर घर में घुसे अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला व पट्टी तोड़कर 40 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार में गया हुआ था। रविवार शाम 6 बजे सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा जल्द होगी कार्रवाई आरोपी होंगे गिरफ्तार!