नौतन: बरियारपुर चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई, शराब के साथ छह गिरफ्तार, नेपाल जा रही सफारी गाड़ी जब्त
नौतन थाना क्षेत्र स्थित बरियारपुर चेकपोस्ट के पास बुधवार को सुबह करीब आठ बजे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक सफारी गाड़ी से शराब बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डब्ल्यू बी 39 डी 7200 नंबर की सफारी गाड़ी को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सर्वजीत प्रसाद, संजीत प्रसाद, मोहन कुमार, हरकेश कनौजिया, राहुल मोदी और राजेश यादव ।