गया के धनगाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसुदी गांव के घने जंगलों में संयुक्त सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ और एक देशी हथियार बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बोधगया के धनावा स्थित SSB 29वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट रविशंकर कुमार ने जानकारी दी है।