जशपुर: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जशपुर के 71 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुंची राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुनकुरी से वर्चुअल रूप से शामिल हुए। शनिवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत जशपुर जिले के 71,517