अंबा के हरिहरगंज रोड स्थित विमला मार्केट में एनडीए के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह चुनाव प्रभारी कमलेश सिंह, एनडीए प्रत्याशी ललन राम व पूर्व प्रत्याशी श्रवण भुइयां ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद कार्यालय का शुभारंभ किया