बिसौली: बिसौली में दशहरा पर दुकानदारों ने लगाया शरबत सेवा शिविर, भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को पिलाया ठंडा शरबत
Bisauli, Budaun | May 25, 2026 दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को 2 बजे करीब बिसौली नगर के पुलिस चौकी के सामने फुटपाथ पर बैठने वाले दुकानदारों द्वारा राहगीरों के लिए शरबत सेवा शिविर लगाया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच ठंडा-मीठा शरबत पीकर लोगों को काफी राहत मिली। आयोजित इस सेवा शिविर में सुबह से ही राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को निःशुल्क शरबत वितरित किया गया।