बरहट: बरहट में जय हनुमान ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, दर्जनों महिलाएं हुईं शामिल
Barhat, Jamui | May 2, 2025 बरहट प्रखंड के बरहट गांव में जय हनुमान ग्राम संगठन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण कुमार ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की आकाँक्षाओं को सुना और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में भी समझाया। उक्त जानकारी शुक्रवार को 11 बजे दी गई।