शुजालपुर: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शुजालपुर में पुलिस का सघन अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शुजालपुर क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के विक्रय और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए