इंदौर: खंडवा रोड स्थित पेंट हाउस में आग लगी, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
Indore, Indore | Apr 7, 2025 इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित खंडवा रोड पर रायसेनी पेंट हाउस में अचानक आग लग गई। जिसमें आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वही दुकान के मालिक को बुलाकर दुकान खुलवाई गई है।