इंदौर: विजय नगर में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 38 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Apr 7, 2025 इंदौर की विजय नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 38 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अंकित, अंकुर और तनु शर्मा बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं और वे इस ड्रग्स को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।