इंदौर: प्रॉपर्टी कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीमारी को बताया वजह, शीतल नगर में घटना
Indore, Indore | Apr 7, 2025 इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी पूरनमल राठौर ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिसमें बताया जा रहा है कि मृतक अपनी लंबी समय से चली आ रही बीमारी से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। वही मृतक के द्वारा बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।