बालोद: आंधी-तूफान में 131 फीट ऊंचा BSNL टॉवर गिरा, ग्रामीण बाल-बाल बचे; 50 पेड़ उखड़े, 11 बिजली पोल टूटे
Balod, Balod | Jun 12, 2026 बालोद जिले में शुक्रवार तड़के 2 से 3 बजे के बीच आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। भेड़िया नवागांव क्षेत्र में स्थित बीएसएनएल का 131 फीट 5 इंच ऊंचा लोहे का टॉवर बीच से टूटकर खेत में गिर गया। टॉवर गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत रही कि टॉवर आबादी से दूर खेत में गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।