सांगोद: बपावर मंडल में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया, 10 महीने तक होगा वितरण
Sangod, Kota | Oct 12, 2025 सांगोद. क्षेत्र के बपावर में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत रविवार को दोपहर 2बजे बपावर भाजपा मण्डल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से अभियान संचालित किया जा रहा है।