बालाघाट: गोंगलई के वैनगंगा चौक में ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका, केबल में भीषण आग लगने से कई गांवों की बिजली गुल
बालाघाट जिले के गोंगलई स्थित वैनगंगा चौक में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हो गया। धमाके के तुरंत बाद विद्युत पोलों पर लगे तारों में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीषण गर्मी के चलते बिजली केबल अत्यधिक गर्म हो गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। आग की लपटें दूर तक फैल गईं और लंबी