नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर तीन फरार वारंटी को किया गिरफ्तार,हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर छापेमारी अभियान चला कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि तीनों वारंटी के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। तीनों के विरुद्ध इश्तिहार का नोटिस भी उसके घर पर चिपकाए गया था।