पहाड़ों की खूबसूरत परंपरा के बीच छलका बुनियादी सुविधाओं का दर्द! 🏔️👰
उत्तराखंड के जौनसार-बावर में सदियों पुरानी 'जोजोड़ा' परंपरा के तहत दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर जाती है. चकराता के बुल्हाड़ गांव की शर्मिला जब अपनी बारात लेकर उदावा गांव के लिए निकलीं, तो सड़क न होने के कारण उन्हें शादी के भारी जोड़े में पूरे 8 किलोमीटर (करीब 2.5 घंटे) पथरीले रास्तों पर पैदल चलना पड़ा.
शादी की इस खुशी के बीच दुल्हन शर्मिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उदावा गांव तक सड़क बनवाने की भावुक अपील की है, ताकि आने वाले समय में किसी मरीज, बुजुर्ग या दुल्हन को यह दर्द न झेलना पड़े.
पहाड़ों में बुनियादी सुविधाओं की इस जमीनी हकीकत पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को शेयर करें!
#UttarakhandNews
#JaunsarBawar
#PahadiTradition
#CMDhami
#UttarakhandViral