मांझी: सरयू नदी में डूबे युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी, एसडीआरएफ टीम नदी में जुटी
Manjhi, Saran | May 6, 2026 मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर घाट पर सरयू नदी में डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। सुबह से ही स्थानीय ग्रामीण नदी किनारे युवक की खोजबीन में जुटे रहे । वहीं एसडीआरएफ की टीम ने भी सघन अभियान चलाते हुए नदी को खंगालना शुरू किया। बावजूद इसके सुबह करीब 9:00 तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। तलाश अभी जारी है।