बिजनौर: विवेक हॉस्पिटल के रिसेप्शन पर रखा स्टॉफ का मोबाइल हुआ चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Bijnor, Bijnor | May 14, 2024 बिजनौर में हल्दौर मार्ग स्थित विवेक हॉस्पिटल में देर रात अज्ञात चोर ने रिसेप्शन पर रखा अस्पताल स्टाफ का मोबाइल चोरी कर लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है