जमुई: खादी ग्राम राजघाट में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, एक घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 8, 2025 खादी ग्राम राजघाट में पुरानी रंजिश में रविवार की रात 9 बजे मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान खादी ग्राम राजघाट निवासी श्रवण कुमार के रूप में की गई है। घायल ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।