बदायूं: उझानी की भूड़ वाली दरगाह पर 12 से उर्स का होगा आगाज, बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले लगने लगे
Budaun, Budaun | May 10, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे की प्राचीन भूड़ वाली दरगाह पर आगामी उर्स को लेकर तैयारियां तेजी पकड़ने लगी हैं। दरगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल दिखाई देने लगा है। उर्स में आने वाले जायरीनों और बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले लगाए जा रहे हैं। झूला संचालक दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचकर अपने झूले स्थापित करने में जुटे हुए हैं।