खगौल: 15 जून से बंद होगा दानापुर-पानापुर पीपा पुल,मानसून और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला
मानसून और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जून 2026 से दानापुर-पानापुर पीपा पुल पर यातायात बंद करने का निर्णय लिया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की सूचना के अनुसार 15 जून की मध्यरात्रि से पुल को खोलने और हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा कारणों से हर वर्ष बरसात के मौसम में पीपा पुलों को हटाया जाता है। प्रशासन ने दानापुर और सारण