कटनी नगर: घर के बाहर टहल रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
उमरिया जिले के समिरिया के पास स्थित सिंगपमर गाँव मे अज्ञात वाहन ने वृद्ध रामप्रसाद गुप्ता 65 वर्ष को टक्कर मारदी और वाहन चालक घटनास्थल से भाग निकला घटना आज बुधवार सुबह करीब 5:30 मिनट की है परिजन वृद्ध को उमरिया से जिला अस्पताल लेकर पहुँचे थे जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया वृद्ध का पीएम जिला अस्पताल के पीएम हाउस में किया गया है।