बांदा: पं. जेएन डिग्री कॉलेज मैदान में एकता पदयात्रा कार्यक्रम में सदर विधायक स्वामी प्रसाद ने कहा, मानसिक रूप से हैं डिस्टर्ब
Banda, Banda | Nov 21, 2025 बांदा शहर के पंडित जे एन डिग्री कॉलेज मैदान मे आयोजित एकता पदयात्रा कार्यक्रम में शुक्रवार को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को मानसिक रूप से डिस्टर्व व फ्रस्ट्रेटेड कह दिया। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक इंटरव्यू में बीजेपी को आतंकवादियों की पार्टी कहा था।