बांदा: आक्सीजन पार्क से लेकर महाराणा प्रताप चौराहे तक सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित हुई विशाल एकता पद यात्रा
Banda, Banda | Nov 21, 2025 बांदा शहर के ऑक्सीजन पार्क से लेकर महाराणा प्रताप चौराहे तक शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर एक विशाल एकता पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादात में लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने करवाया। वहीं महाराणा प्रताप चौराहे के बाद इस यात्रा का समापन पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में हुआ।