गोड्डा: 77वें गणतंत्र दिवस पर राम सुंदर राम 10+2 उच्च विद्यालय बलबडाडा में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन
Godda, Godda | Jan 29, 2026 मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के राम सुंदर राम 10+2 उच्च विद्यालय, बलबडाडा के प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जहाँ तिरंगा झंडा लहराते ही पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस गरिमामयी अवसर पर द्रो