पंचकूला में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर, चार डीपीसी, निर्माणाधीन दुकान और सड़क नेटवर्क ध्वस्त
पंचकूला, 28 जुलाई। पंचकूला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को गांव बतौर में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया।
कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में बनी चार डीपीसी, एक निर्माणाधीन दुकान तथा सड़क नेटवर्क को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार डिम्पी राठी और भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
डीटीपी बबीता गुप्ता ने बताया कि किसी भी निर्माण कार्य या कॉलोनी विकसित करने से पहले नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक सीएलयू (CLU) एवं लाइसेंस की अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बिना विभागीय अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या अनधिकृत कॉलोनी विकसित न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
#पंचकूला #बतौर #अवैध_कॉलोनी #डीटीपी #बबीता_गुप्ता #सतपाल_शर्मा #अवैध_निर्माण #हरियाणा #समाचार_संसार_न्यूज़24 #सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण
Panchkula, Panchkula | Jul 28, 2026