इंस्पेक्टर चंडाैस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी मुकेश व वीरेन पुत्रगण रनवीर कोर्ट में विचाराधीन चोरी के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।