लाडपुरा: कोटा में सर्राफा व्यापारी परेशान, नियमानुसार खरीदा सोने का कड़ा पुलिस ने किया ज़ब्त, पैसा भी नहीं लौटाया, बंद की चेतावनी
कोटा. सर्राफा स्वर्णकार व्यापार संघ भीमगंजमंडी के सर्राफा व्यापारियों में पुलिस की कथित मनमानी को लेकर गहरा असंतोष फैल गया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में व्यापारियों ने बताया कि कमला ज्वैलर्स के प्रो. अक्षय जैन ने नियमों के तहत ग्राहक शाहीन शेख से 24 ग्राम का सोने का कड़ा लिखित दस्तावेजों और अटेस्टेड परफार्मा के साथ 2 लाख 5 हजार रुपये में खरीदा था, ल