सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, सहित आगंतुक अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।