लंबे समय से विदिशा नपा मे विकास के नाम पर कोई कार्य नही किया जा रहा, जिससे आम जनता काफी परेशान है। पार्षद अपनी ही नपा के विरोध मे बैठे हुए है। साथ ही साथ भ्रष्टाचार के आरोप भी आए दिन लग रहे हैं। इसी मामले को लेकर शिवसेना द्वारा नपा मे फैले भ्रष्टाचार के विरोध मे सीबीआई जांच की मांग की है। रविवार रात 8 बजे ऑटो के जरिए पूरे शहर मे आम जनता से सहयोग मांगा।