बंशीधरनगर (नगर उंटारी): स्कूल में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को किया गया जागरूक
गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पूर्णानगर में राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को बताया