बैतूल नगर: देर रात घर के बाथरूम में निकला 5.6 फीट लंबा कोबरा, मची अफरा-तफरी! सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने किया सफल रेस्क्यू
बैतूल के शांति नगर गौठाना में रविवार रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब धर्मेश जैसवाल के घर के बाथरूम में एक खतरनाक 5.6 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। बाथरूम में कोबरा नजर आते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई और तुरंत स्थानीय सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और पूरी सावध