आठनेर: नगर में गौ सेवा समिति द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ, बैठक सम्पन्न
Athner, Betul | Apr 19, 2026 आठनेर नगर के गायत्री मंदिर में गौ रक्षा को लेकर गौ सेवा समिति एवं गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौ माता की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गौ सम्मान आह्वान अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान अंतर्गत क्षेत्र में गौ माता की रक्षा उनके प्रति सम्मान को लेकर गांव गांव में जन जाग्रति अभियान चलाया जाएगा।