गुना में नजूल कॉलोनी निवासी फरियादी महिला बंटी जैन के पर्स से ग्वालियर भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी हो गई। 16 नवंबर को जीआरपी गुना में दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया, बीते रोज में बहनों के साथ गुना से अशोकनगर जाने ट्रेन संख्या 12198 में जनरल कोच में पीछे बैठी थी। पर्स से सोने का मंगलसूत्र चांदी की पायल और ₹50000 नगदी चोरी हो गए।