अनूपपुर: नगर परिषद बरगवां-अमलाई के पार्षद बोले प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास
नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।