सिवनी: ग्राम डूंडलखेड़ा में 15 दिनों से नल-जल योजना ठप्प, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
Seoni, Seoni | Apr 12, 2026 सिवनी। जिले की ग्राम पंचायत मोरडोंगरी के ग्राम डूंडलखेड़ा (अमोदागढ़) में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले 15 दिनों से गांव की नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।