भवनाथपुर: भवनाथपुर में ग्राहक सेवा केंद्र का लॉकर तोड़ कर 60 हजार रुपये की हुई चोरी, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप
गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित झगराखांड मुख्य बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। अज्ञात चोरों ने केंद्र का लॉकर तोड़कर करीब 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रदीप पाठक मंगलवार